बीएसएफ के 60 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में एम.ए. स्टेडियम जम्मू में जम्मू क्षेत्र लॉन टेनिस लीग-2026 का शुभआरंभ
- DSS Admin
- May 21, 2026

जम्मू 21 मई । बीएसएफ, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और खेलो इंडिया के समन्वय से बीएसएफ के 60 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में एम.ए. स्टेडियम जम्मू में जम्मू क्षेत्र लॉन टेनिस स्पंदन लीग-2026 का आयोजन कर रहा है।
21 से 24 मई 2026 तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के 119 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शशांक आनंद आईपीएस, आईजी एफटीआर मुख्यालय जम्मू ने वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में इस आयोजन का उद्घाटन किया।
प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने और उपराज्यपाल द्वारा शुरू किए गए 100 दिन नशामुक्त अभियान के तहत नशामुक्त जीवन शैली के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
---------------

