एक 22 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के फोन का जवाब न देने पर खुद को लगाई आग, 80 प्रतिशत तक जली
- DSS Admin
- May 22, 2026
जम्मू, 22 मई (हि.स.)। एक 22 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के फोन का जवाब न देने पर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार को तावी पुल के पास घटी जब महिला ने गुस्से में आकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और खुद को आग लगा ली। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और आग बुझाई जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसका इलाज चल रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रिश्ते में तनाव इस घटना का कारण था। अधिकारी ने बताया कि महिला का बयान गुरुवार रात अस्पताल में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने पिछले दो-तीन दिनों से अपने प्रेमी से बात नहीं की थी क्योंकि वह उसके फोन का जवाब नहीं दे रहा था। उसने कहा कि उसका मरने का कोई इरादा नहीं था लेकिन उसने गुस्से में आकर ऐसा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------

