अनंतनाग में दारुल उलूम में आग लगने से 12 वर्षीय लड़के की मौत, 3 घायल
- DSS Admin
- May 12, 2026
अनंतनाग, 12 मई (हि.स.)। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक दारुल उलूम में भीषण आग लगने से 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओल्ड मट्टन अड्डा स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में आग लगी जिससे चार लड़के झुलस गए। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि घायलों को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान बिलाल अहमद (12) के रूप में हुई है जो मोहम्मद अकबर का पुत्र और वदवान का निवासी था। वहीं घायलों की पहचान साबित फैयाज और साहिल अहमद के रूप में हुई है, दोनों संगलदान के निवासी हैं और इरफान अहमद पहलगाम का निवासी है।
पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
---------------

