धमतरी सहित पूरे प्रदेश में जंगल और माफिया राज चल रहा : दीपक बैज
- Admin Admin
- Jun 18, 2025

धमतरी, 18 जून (हि.स.)। लीलर रेत खदान में हुए चाकूबाजी की घटना को लेकर 18 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज धमतरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चाकूबाजी घटना में घायल युवक ललित नेताम के गृह ग्राम जंवरगांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद लीलर रेत घाट पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
रेत घाट के निरीक्षण के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि लीलर रेत खदान में अवैध रूप से खनन और भंडारण हो रहा था। यहां लगभग 400 हाईवा रेत का भंडारण है। इसी कारण जब एसडीएम ने छापेमारी की तो रेत माफियाओं ने एक उनके आपरेटर को चाकू मार दिया। खनिज विभाग के अधिकारी को बुलाकर बात किए है। कि यहां इतनी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण है और खनिज विभाग को पता भी नहीं है। धमतरी जिले में 13 जगह रेत खदानों की अनुमति दी है। लेकिन यहां 13 अधिक जगहों पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। अवैध उत्खनन में खनिज अधिकारियों की मिली भगत है। पूरे प्रदेश में अवैध लूट चल रहा है। धमतरी सहित पूरे प्रदेश में जंगल और माफिया राज चल रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक धमतरी ओंकार साहू, पूर्व विधायक धमतरी गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और खनिज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा