मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 51 ने किया रक्तदान

धर्मशाला, 26 मार्च (हि.स.)।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन चरान स्थित कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस मौके पर धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि रक्तदान को यूं ही महादान नहीं कहा गया है। यह रक्त पीड़ित मानवता के काम आएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जन्मदिवस पर इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मेयर और धर्मशाला से प्रत्याशी रहे देवेंद्र जग्गी की उपस्थिति में धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में युवाओं ने खूब जोश दिखाया। कुछ ही समय में युवाओं ने 51 यूनिट जुटा दिया।

इस अवसर पर धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह के अलावा कांग्रेस नेता सुरेश पप्पी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन रविंद्र कुमार, बलवंत सिंह, राजशेखर, हरीश, भगतराम ठाकुर, अश्वनी चौधरी, युवा कांग्रेस से अभिषेक आनंद, पंकज बंसल, नेहा के अलावा छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कांगड़ा से कई लोग मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा। सीएम की पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और नेता बधाई देने पहुंचे। कांगड़ा जिला से भी कई कांग्रेस नेता व आमजन मुख्यमंत्री को बधाई देने शिमला पहुंचे। इस दौरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली। अधिकारी व कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर