आईपीएल : आरसीबी ने पंजाब को दिया 223 रनों का लक्ष्य

धर्मशाला, 17 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया है। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 222 रनों के स्कोर खड़ा किया है।

आरसीबी की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए। उन्होंने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। वहीं इससे पूर्व ओपनर विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक बनाया। कोहली ने 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों के साथ 58 रन बनाए। जबकि उनके साथ तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडीकल ने भी 25 गेंदों में शानदार 45 रन बनाए। पडीकल ने इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद बल्लेबाज टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर की शानदार साझेदारी के चलते आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने भी 12 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के साथ नाबाद 28 रन बनाकर आरसीबी को 222 तक पपंहुचाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम से स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बराड़ ने 4 ओवरों में 35 रन देकर दो विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

   

सम्बंधित खबर