जेपी नड्डा का गगल एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
- Admin Admin
- Apr 19, 2025

धर्मशाला, 19 अप्रैल (हि.स.)। चंबा दौरे पर शनिवार को दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल, विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया सहित महिला मोर्चा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा चंबा जिला के दौरे पर आए हैं। इस दौरान वह चंबा जिला में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नड्डा दो दिवसीय दौरे के बाद सोमवार को वापिस दिल्ली लौटेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया