नगर निकाय चुनावों के लिए कांगड़ा जिला में खुलकर मतदान

धर्मशाला, 17 मई (हि.स.)। कांगड़ा जिला में नगर निकाय के लिए रविवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया। धर्मशाला नगर निगम की बात करें तो मतदान के लिए निर्धारित तीन बजे के समय के बाद भी मतदाताओं की लाइनें लगी रही। धर्मशाला नगर निगम के लिए सबसे कम 60.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अगर बात मतदान की करें तो पालमपुर नगर निगम में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा नगर परिषद कांगड़ा में 75.47 प्रतिशत, नगर परिषद जवालामुखी में 77.42 प्रतिशत, नगर परिषद नूरपुर में 72.57 प्रतिशत, नगर परिषद नगरोटा बगवां में 73.93 प्रतिशत, नगर परिषद देहरा में 74.55 प्रतिशत तथा नगर पंचायत शाहपुर में 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

वहीं नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है जबकि धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम के लिए 31 मई को मतगणना होगी।

   

सम्बंधित खबर