चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला, 19 मई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत बीते दिन 18 मई को राजा का तालाब में पकड़ी गई 10.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच से पता लगाकर मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ विक्की, उम्र 36 वर्ष, पुत्र देवराज, निवासी गांव व डाकखाना घाड़जरोट, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिन 18 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने गुरु कृपा कार बाजार, राजा का तालाब के पास नाकाबंदी के दौरान रितेश कुमार नाम के युवक से 10.14 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ और तकनीकी जांच से यह सामने आया कि इस नशे को मंगवाने और इसके लिए पैसे देने में नरेंद्र कुमार उर्फ विक्की की मुख्य भूमिका थी। इस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए आज दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर नूरपुर पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

   

सम्बंधित खबर