गगल में पठानकोट निवासी से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

धर्मशाला, 05 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत विशेष अन्वेषण दल ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना गगल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

जिला कांगड़ा की टीम गश्त पर थी, तो एक गुप्त सूचना के आधार पर गगल के पास पठानकोट निवासी एक युवक के कब्जे से 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वलविन्द्र सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी दुरंग खड तरहारी तहसील व जिला पठानकोट पुलिस थाना शाहपुर कंण्डी पंजाब आयु 27 वर्ष के रूप में हुई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना गगल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

   

सम्बंधित खबर