धर्मशाला, 18 मई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर ने राजा का तालाब के पास एक व्यक्ति से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। सीआईए टीम को गश्त के दौरान गांधी मार्केट (राजा का तालाब) क्षेत्र में एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान रितेश ठाकुर उम्र 36 वर्ष, सुपुत्र स्वरूप सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम व डाकघर अमलेला, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया और आरोपी के खिलाफ रेहन पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगामी जांच जारी है।

