रेलवे लाइन मरम्मत के चलते कानाेता रामसिंहपुरा फाटक 4 काे रहेगा बंद
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
जयपुर, 03 जून (हि.स.)। जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के कानोता यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 207 (रामसिंहपुरा फाटक) 4 जून को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के कानोता यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 207 (रामसिंहपुरा फाटक) ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
---------------

