कानपुर: नहर में पाया गया दो दिन से गायब नशेड़ी युवक का शव

कानपुर,20 अक्टूबर(हि.स.)। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में महादेव नगर गांव में नहर में नशेड़ी युवक का शव रविवार सुबह पाया गया। युवक घर से दो दिन पूर्व भाँग खाने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौके पर फील्ड यूनिट भी पहुंची है।

पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि गोविंद नगर के महादेव नगर कच्ची बस्ती निवासी सुनील 35 वर्ष पुत्र रघुवीर प्राइवेट काम करके किसी तरह अपना भरण—पोषण करता था। लेकिन उसे प्रतिदिन भांग खाने की लत लग गई और नशेड़ी निकल गया। जिससे उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। अधिकतर वह घर से रात में भांग की गोली खाने के लिए निकल जाता था और देर रात वापस लौटता था। कभी—कभी ऐसा होता था कि वह नशे की वजह से दो दिन तक वापस घर नहीं आता था। इसी क्रम में वह 18 अक्टूबर की रात निकला और वापस घर नहीं पहुंचा। देर होती देख परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। रविवार सुबह गांव में स्थित नहर में उसका शव आस—पास के लोगों ने देखा तो पुलिस एवं परिवार को खबर दी। खबर मिलते ही परिजन एवं पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस परिवार से तहरीर लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

   

सम्बंधित खबर