कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा-गोपाल नारायण सिंह

भागलपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। अपने निजी कार्यक्रम से बुधवार को भागलपुर पहुंचे भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व मे परिसदन में किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भाजपा में मिलता है। जिसका उदाहरण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। स्वागत करने वालों में पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी रंजन सिंह, डॉ रोशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, स्वेता सिंह, इंदुभूषण झा, प्रणव दास, सुधांशु शेखर, प्रशांत व लोजपा नेता अक्षय आनंद मोदी, आशीष कुमार, गुलशन सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर