कठुआ विधायक ने हाउसिंग विभाग को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

Kathua MLA congratulates Housing Department on receiving national award.


कठुआ, 25 जून । विधानसभा क्षेत्र कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग को दो प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए नवाचारों और डिजिटल परिवर्तन की सराहना की। विधायक ने विशेष रूप से विभाग की आयुक्त सचिव मंदीप कौर और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं।

डॉ. भारत भूषण ने कहा कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है जिससे जनसेवा वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग भविष्य में भी इसी तरह अपने कार्यों में सुधार करता रहेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर