कठुआ नगर परिषद को 8.46 करोड़ की बड़ी सौगात, बाढ़ से क्षतिग्रस्त ढांचे के पुनर्निर्माण को मिलेगी रफ्तार

Kathua Municipal Council receives a major gift of Rs 8.46 crore, speeding up the reconstruction of flood-damaged structures


कठुआ, 09 मई । विधायक डॉ. भारत भूषण ने कठुआ नगर परिषद के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख योजना के तहत जारी किए गए 8.46 करोड़ रुपये का स्वागत किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं से कठुआ के बागड़ा, दिलवां, जमालपुर, परला और राखे जैसे क्षेत्रों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। इस आपदा के कारण नगर के सड़कों, गलियों, नालियों और नालों सहित बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची थी। डॉ. भारत भूषण ने बताया कि हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी गई थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने इन रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए 8.46 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है जिससे नगर परिषद क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण कार्य को गति मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस फंड से सड़कों, गलियों, नालियों और अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का पुनर्निर्माण जल्द शुरू होगा जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और शहर का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। इस प्रेस वार्ता में जिला विकास परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नाथ डोगरा, जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा तथा जिला सचिव अक्षय भारती भी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर