कठुआ पुलिस ने किया ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, एक और तस्कर गिरफ्तार

Kathua Police busts drug network; another smuggler arrested.


कठुआ, 23 जून । नशा मुक्त अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फरार चल रहे एक और ड्रग तस्कर फरमान अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

मामला वर्ष 2025 में लखनपुर क्षेत्र में पकड़े गए दो तस्करों से जुड़ा है जिनसे करीब 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। जांच के दौरान आगे की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने गुलजार अहमद को भी गिरफ्तार किया और उसके खुलासे पर 51 ग्राम चिट्टा व 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अब तक इस पूरे मामले में कुल 4 तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 369 ग्राम हेरोइन व 1 लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे-पीछे के नेटवर्क की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या 9858034100 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर