कठुआ पुलिस की तत्परता-बिलावर से लापता महिला को सकुशल परिवार से मिलाया
- DSS Admin
- May 18, 2026
बिलावर, 18 मई (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने बिलावर क्षेत्र में लापता हुई एक महिला को खोजकर उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार बीत 10 मई को केवल सिंह निवासी भड्डू मोढ़ा चरौली तहसील बिलावर ने अपनी पत्नी पूजा देवी 31 वर्ष के लापता होने की शिकायत थाना बिलावर में दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। थाना बिलावर की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व और एसडीपीओ बिलावर की निगरानी में तकनीकी व मानवीय प्रयासों के जरिए महिला को ढूंढ निकाला। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
---------------

