कठुआ प्रशासन की अपील-स्वयं जनगणना के लिए अब केवल 4 दिन शेष

Kathua administration appeals - only 4 days left for self-census


कठुआ, 27 मई । जिला प्रशासन कठुआ ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना 2027 के तहत चल रही स्वयं गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। प्रशासन के अनुसार यह डिजिटल सुविधा 17 मई से 31 मई 2026 तक उपलब्ध है और अब इसे पूरा करने के लिए केवल 4 दिन शेष रह गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे घर बैठे आसान चरणों में अपनी स्वयं गणना पूर्ण करें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग दें। अधिकारियों का कहना है कि सटीक और पूर्ण जनगणना से ही जिले के विकास की सही योजना बनाना संभव हो पाता है। जिला प्रशासन ने अपने संदेश में कहा कि “सही गणना, सशक्त कठुआ, आपका सहयोग हमारा संकल्प। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी जानकारी दर्ज कर इस अभियान को सफल बनाएं।

---------------

   

सम्बंधित खबर