कठुआ पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

Kathua police crackdown on illegal mining, seizes 6 vehicles


कठुआ, 03 जून । अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ, बसोहली और बिलावर क्षेत्र में 6 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में 4 ट्रक, 1 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जो बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री की ढुलाई में लगे हुए थे।

यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा आईपीएस के निर्देशन में की गई।

पहले मामले में थाना कठुआ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बेडियां पत्तन क्षेत्र में 4 ट्रकों (पीबी10बीवी-1481, पीबी23जे-8634, पीबी04एडी-6658 और पीबी11बीएफ-9145) को बजरी से भरा हुआ पाया जो बिना किसी वैध अनुमति के परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने सभी ट्रकों को मौके पर ही जब्त कर लिया। दूसरे मामले में थाना बसोहली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (पीबी35एल-8093) को अवैध खनन में संलिप्त पाया और उसे जब्त किया।

वहीं तीसरे मामले में थाना बिलावर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डंपर (जेके08एम-0380) को अवैध खनन करते हुए पकड़ा और जब्त कर लिया। जब्त किए गए सभी 6 वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर