लगातार बारिश से केलवा बांध ओवरफ्लो, राहत एजेंसियां सतर्क

मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)।

भारी बारिश के कारण पालघर जिले का केलवा बांध 100 प्रतिशत भर गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद बांध से 2.951 क्यूसेक पानी का नियंत्रित विसर्ग शुरू किया गया है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित आठ गांवों में से चार को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। करीब 130 परिवारों में से 65 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि शेष का विस्थापन जारी है। राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और जलसंपदा विभाग की टीमें तैनात हैं। इस बीच बांध क्षेत्र में संभावित मिट्टी कटाव को रोकने के लिए रेत की बोरियों और पत्थरों से एहतियाती मजबूतीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है।

जिले में रेलवे ट्रैक और सड़कों की हालत नदी जैसी है। कई घरों में पानी घुस गया है।

प्रशासन ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर