गरखा में खेलो इंडिया अस्मिता महिला रोड साइक्लिंग लीग का हुआ आयोजन
- DSS Admin
- Jun 01, 2026


सारण, 01 जून (हि.स.)। गरखा सारण साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ सारण के तत्वावधान में सेंट जोसेफ अकादमी, गरखा में खेलो इंडिया अस्मिता महिला रोड साइक्लिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में हुआ, जिसमें सब जूनियर वर्ग में मीरा कुमारी प्रथम, प्रियंका कुमारी द्वितीय, कुमकुम कुमारी तृतीय रही जूनियर वर्ग में राजनंदिनी कुमारी प्रथम, मनीषा खातून द्वितीय, ममता कुमारी तृतीय स्थान पाया, जबकि सीनियर वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, रुखसार खातून द्वितीय, सीमा कुमारी तृतीय स्थान मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ देवकुमार सिंह ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और सचिव राकेश कुमार सिंह ने महिलाओं के लिए अनुकूल खेल माहौल तैयार करने का संकल्प दोहराया। संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह और समाजसेवी अजित कुमार सिंह ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भेल्दी थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार पाल और सब-इंस्पेक्टर सोनी कुमारी ने बच्चियों को प्रेरित किया। सेंट जोसेफ अकादमी के निदेशक राम कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कुमार मृणाभ ने किया। इस मौके पर बिहार साइक्लिंग एसोसिएशन के कोच आशीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
---------------

