प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर असम विधानसभा ने दी बधाई
- DSS Admin
- Jul 06, 2026
गुवाहाटी, 06 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने सोमवार को सदन की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक कार्यभार संभालने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बजट सत्र के दौरान आज सदन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए असम विधानसभा की ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
---------------

