विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति 15 मई को मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के साथ करेगी समीक्षा बैठक

मुरादाबाद, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति 15 मई को मुरादाबाद के साथ-साथ अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर जिले के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस समीक्षा बैठक करेगी।

विशेषाधिकार समिति की बैठक की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक के समय प्रत्येक विभाग त्रुटिरहित सूचना तैयार करके उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही समिति द्वारा बैठक के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब के दौरान प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए।

----------

   

सम्बंधित खबर