उपराज्यपाल ने की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन के कामकाज की समीक्षा

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (दिल्ली शाखा) और सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं मानवीय सेवा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रही हैं और दशकों से जरूरतमंदों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा, आपातकालीन सहायता और राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज इनके कामकाज के रोडमैप की समीक्षा की और कार्यक्षमता बढ़ाने, संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और सेवा वितरण में सुधार के लिए व्यापक बदलाव की जरूरत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने सेंट जॉन एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी और तेजी से काम करने वाला बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया, जिसमें खास तौर पर अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उपराज्यपाल ने कहा कि इनकी बहुमूल्य मानवीय पहलों (प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम, सर्दियों में राहत कार्य और दिव्यांगजनों की सहायता) को और मजबूत और विस्तारित करने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पार्टनरशिप सहित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर