उपराज्यपाल ने जम्मू के मुबारक मंडी विरासत परिसर में स्थित ऐतिहासिक गदा दारी मंदिर का किया दौरा

जम्मू, 08 जून (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के मुबारक मंडी विरासत परिसर में स्थित ऐतिहासिक गदा दारी मंदिर का दौरा किया और सदियों पुराने इस मंदिर को हुए नुकसान का जायजा लिया। दौरे के दौरान, उपराज्यपाल ने नुकसान की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को इस ऐतिहासिक संरचना के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा करने और मंदिर के मूल स्थापत्य स्वरूप को बनाए रखते हुए जीर्णोद्धार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अधिकारियों ने उपराज्यपाल को नुकसान के कारणों और प्रस्तावित जीर्णोद्धार योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन और कार्यकारी एजेंसियों को आवश्यक संरक्षण प्रयासों में तेजी लाने और ऐतिहासिक स्थल की आगे की क्षति को रोकने का निर्देश दिया। मुबारक मंडी परिसर में स्थित गदा दारी मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और इसे जम्मू की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग माना जाता है।

---------------

   

सम्बंधित खबर