एलजी ने दो पुस्तकों का विमोचन किया

जम्मू, 4 मार्च (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज डॉ. अनिला सिंह चरक द्वारा लिखित रिश्तों के भीगे अखबार नामक पुस्तक का विमोचन किया।

उपराज्यपाल ने लेखिका को बधाई दी और भविष्य के साहित्यिक प्रयासों में उनकी सफलता की कामना की।

उपराज्यपाल ने एमआइईटी जम्मू में प्रैक्टिस के प्रोफेसर अजय खजूरिया द्वारा लिखित जम्मू ए लैंड ऑफ हेरिटेज एंड लीजेंड्स वॉल्यूम नामक पुस्तक का भी विमोचन किया।

उपराज्यपाल ने लेखिका को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। यह पुस्तक जम्मू की जीवंत विरासत परंपराओं और वास्तुशिल्प चमत्कारों के बारे में गहन जानकारी प्रदान करती है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

   

सम्बंधित खबर