गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी में गिरफ्तार कथित जाली नोट माफिया अजय विश्वकर्मा की निशानदेही पर लखीमपुर पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान बंगालमारा, लालुक और नाओबैचा क्षेत्रों में छापेमारी कर जाली नोटों के कारोबार से जुड़े 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जाली नोट और नकली सोने के कारोबार से जुड़े गिरोहों के खिलाफ भी घर-घर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय संगठित जाली नोट और नकली सोना माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-----------

