गो-मांस विवाद: छात्र की मां गिरफ्तार, पांच छात्र पुलिस जांच के दायरे में

ग्वालपाड़ा (असम), 06 जून (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई स्थित हाबराघाट उच्च माध्यमिक विद्यालय में कथित गो-मांस विवाद मामले में पुलिस ने नौवीं कक्षा के छात्र सुमित आलम की मां नूर साहिदा बेगम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विद्यालय में कथित रूप से गो-मांस लाने वाले छात्र सुमित आलम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के सिलसिले में कृष्णाई पुलिस ने चार अन्य छात्रों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आरोप है कि विद्यालय में पांच मुस्लिम छात्रों ने कक्षा के भीतर गो-मांस का सेवन किया था और दो हिंदू छात्रों पर भी उसे खाने का दबाव बनाया था। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------

   

सम्बंधित खबर