मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया

गांधीनगर, 8 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार सुबह अपने निवास स्थान की छत पर तिरंगा फहरा कर राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। देशभर में 8 से 15 अगस्त के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया गया है।

गुजरात में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 40 से 50 लाख तिरंगों का वितरण किया जाना है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राजकोट, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा सहित राज्य के चार मुख्य शहरों में भव्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया है।

इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राज्य में तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा रन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आयोजन का उद्देश्य इसे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्सव से पहले जन-जन में राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति जगाने वाला राष्ट्रीय चेतना का अभियान बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर