पश्चिम मेदिनीपुर, 06 जून (हि. स.)। जिले के दांतन में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दांतन थाना अंतर्गत भेतीआमला गांव की निवासी मंजू जना (55) के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंजू जना शनिवार सुबह पाइकबाड़ स्थित अपनी बहन के घर गई थीं। वहां से लौटने के दौरान दांतन रेलवे स्टेशन के सामने अचानक मौसम खराब हो गया। बारिश और बिजली चमकने के कारण उन्होंने सड़क किनारे तंबू लगाकर चल रही एक दुकान में आश्रय लिया।
इसी दौरान तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मंजू जना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
---------------

