पूंछ में नियंत्रण रेखा के पास चीनी पिस्तौल और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद
- DSS Admin
- May 21, 2026

पुंछ, 21 मई । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने हथियारों और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है।
अधिकारियों ने आज बताया कि यह सामग्री देर रात को जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट अग्रिम क्षेत्र से बरामद की गई। क्षेत्रीय गश्ती दल ने तलाशी अभियान के दौरान एलओसी के पास से बैग बरामद किया। बैग एक पेड़ के पास दबा हुआ था। इलाके की पूरी तरह से तलाशी के बाद और किसी भी संभावित आईईडी या विस्फोटक की जांच के बाद यह बरामदगी की गई।
बरामद वस्तुओं में एक चीनी मूल की पिस्तौल और कुछ पैकेट शामिल हैं, जिनमें नशीले पदार्थ होने का संदेह है। बैग पर 'लाहोर' लिखा हुआ था। आगे की जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------

