मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएं

इंफाल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गांधी जयंती के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। आज सोशल मीडिया के जरिए साझा किए गए एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, मैं गांधी जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है।

उन्होंने कहा, इस दिन, मैं सभी नागरिकों से सत्य और अहिंसा की भावना को अपनाने और एक ऐसे समाज में योगदान देने का आग्रह करता हूं, जो सभी के लिए समानता और न्याय के लिए खड़ा हो। महात्मा गांधी के आदर्श हम सभी को प्रेरित करते रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर