एमसीएम ने मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया ...

चंडीगढ़ स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय की आर्य समाज समिति ने मासिक हवन की परंपरा को कायम रखते हुए ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया। प्राचार्या डॉ. निशा भार्गव, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने श्लोकों और मंत्रों के उच्चारण द्वारा आध्यात्मिक उत्थान के लिए पवित्र अग्नि के समक्ष प्रार्थना की। अक्टूबर माह में जिन संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का जन्मदिन था, उन्हें प्राचार्या ने माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए डॉ. भार्गव ने कहा कि कॉलेज को डीएवी के मूल्यों व परंपरा को बनाए रखने पर गर्व है। उन्होंने आध्यात्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हवन के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि कॉलेज ने विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है, जिसमें विद्यार्थियों को सफलता के लिए तैयार करने के अलावा उनमें नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर भी जोर दिया जाता है।

   

सम्बंधित खबर