सीएम शुभेंदु अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
पश्चिम बर्दवान, 23 जून (हि. स.)। सोशल मीडिया पर मुख्मंयत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी को लेकर एक युवक की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। मिनाखा थाना पुलिस ने बाउखोला इलाके के निवासी मुशर्रफ तरफदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम शुभेंदु अधिकारी लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले मुशर्रफ तरफदार के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद इसे लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्ति जताई गई और मिनाखा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल गतिविधियों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपित को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सोशल मीडिया पोस्ट की प्रकृति, उसकी सत्यता और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पोस्ट किसी व्यक्ति ने स्वयं की थी या किसी अन्य स्रोत से साझा की गई थी।
गिरफ्तार युवक को मंगलवार को बसिरहाट महकमा अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की गई है। हालांकि, अब तक पुलिस ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि पोस्ट में ठीक-ठीक क्या लिखा गया था। वहीं आरोपित पक्ष की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
---------------

