विधायक डॉ. भारत भूषण ने कठुआ में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

MLA Dr. Bharat Bhushan reviews development works in Kathua, stresses on quality and timeliness


कठुआ, 12 मई । कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण ने मंगलवार को डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स कठुआ में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न वार्डों और ग्रामीण इलाकों में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सड़कों, गलियों, नालियों, पुलियों तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया ताकि आम जनता को बिना किसी देरी के लाभ मिल सके। डॉ. भारत भूषण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

विधायक ने चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नए प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और स्थानीय प्रतिनिधियों व लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता इंजीनियर रोहित गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। बैठक के बाद विधायक डॉ. भारत भूषण ने कार्यकारी अभियंता के साथ शहर के मूनलाइट सिनेप्लेक्स के पास का दौरा भी किया जहां नाली जाम होने के कारण गंभीर स्वास्थ्य खतरा उत्पन्न हो रहा है। विधायक ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर