टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के छात्रों ने 56 पदकों के साथ जीती कराटे चैंपियनशिप ट्रॉफी

Tiny Scholars School students win Karate Championship trophy with 56 medals


कठुआ, 13 मई । टाइनी स्कॉलर्स स्कूल कठुआ के छात्रों ने इंटर स्कूल/कॉलेज ओपन कराटे-डो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 10 मई 2026 को एसएमडीआरएसडी कॉलेज पठानकोट में आयोजित हुई जिसमें कई स्कूलों और कॉलेजों ने भाग लिया।

स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 15 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर स्कूल ने विजेता ट्रॉफी भी हासिल की। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा गुप्ता और प्रिंसिपल पूजा गुप्ता ने सभी विजेताओं और उनके मेंटर सचिन को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में जश्न मनाया गया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

   

सम्बंधित खबर