विधायक शिखा चटर्जी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
सिलीगुड़ी, 27 जून (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शिखा चटर्जी शनिवार को फुलबाड़ी-1 ग्राम पंचायत के भोला मोड़ से राजबंशी मोड़ तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पहल से लंबे समय से खराब सड़क की वजह से परेशान स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
स्थानीय निवासियों का कहना था कि सड़क की जर्जर हालत के कारण रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार मरम्मत की मांग उठाने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ था।
भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने बताया कि करीब 900 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस परियोजना की शुरुआत की गई।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण शुरू होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

