हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

हमीरपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के कुसमरा से खन्ना क्षेत्र के खमरिया जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा के पास हाईवे पर टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मंगलवार को कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अजय पाल सिंह (40) पुत्र रामेश्वर किसी कार्य से खन्ना थानाक्षेत्र के खमरिया गांव बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहा था। इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने इसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी अनुसूइया, पुत्री शिवानी, कल्ली,भारती, पुत्र सुधीर व सुखबीर को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद फरार वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर