सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पुरानी मंडी राम मंदिर का दौरा किया
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
जम्मू,, 05 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि महंत रमेश्वर दास के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रियों के लिए भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
---------------

