लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे राजनाथ सिंह

लखनऊ,16 अप्रैल (हि.स.)। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह 18 अप्रैल शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आएंगे। रक्षा मंत्री 19 अप्रैल शनिवार को के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत 11:00 बजे मुन्नू खेड़ा सदरौना रोड जाएंगे और एस एम डी लॉन बैंक्वेट हाल में पश्चिम मंडल 3 के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे। यह जानकारी लखनऊ के भाजपा महानगगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी। वह बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 19 अप्रैल को शाम 5:00 बजे गोमती नगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज में मध्य मंडल एक के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे। शाम 6:30 महानगर स्थित गोल्डन सेलिब्रेशन में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन रविवार 20 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे आईआईएम रोड स्थित महर्षि डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे और वहां उत्तर मंडल 4 के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। अपराह्न 12:15 बजे सीपी-23, चेतन विहार अलकापुरी सेक्टर सी अलीगंज में डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम के बाद आलमबाग में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और उसके बाद महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी के आवास जाएंगे। आलमबाग से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और अपराह्न 1:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर