उचाना में धूमधाम से मनाई जाएगी भक्त धन्ना जाट जयंती : सुभाष बराला

मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के संयोजक एवं सांसद सुभाष बराला ने बैठक लेकर दिया निमंत्रण

हिसार, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय भक्त धन्ना जाट जयंती जींद जिले के

उचाना में 20 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है और इसके लिए जिलावार

बैठकें ली जा रही है।

इसी कड़ी में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने

गुरुवार काे भाजपा जिला कार्यालय में बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

व हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के हिसार जिला संयोजक

हर्ष बामल, हांसी जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू व सह​ संयोजक कृष्ण सरसाना बैठक में

मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेशभर

में भक्त धन्ना जाट जयंती समारोह की तैयारियां प्रदेशभर में जोरों पर चल रही है और

जनता में कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह है। उन्होेंने कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम

में पहुंचने का निमंत्रण देते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि वे खुद भी

इसमें भाग लें और आम जनता को भी ले जाना सुनिश्चित करें।

मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला

अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, अशोक सैनी व अन्य ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम

में उपरोक्त के अलावा मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, जिला महामंत्री

संजीव रेवड़ी, प्रवीण जैन, मनदीप मलिक, सरोज सिहाग, बहादुर सिंह नगंथला, संजीव कुमार

बेनीवाल, कृष्णलाल रिणवा, रामफल नैन, वीरेंद्र मेहता, नरेश नैन, अजीत जोगी, सतीश सुरलिया,

नरेश ग्रेवाल, राजेश सूरा, रविंद्र रॉकी, अनिल गोदारा, मुनीष इलावादी, सुरजीत ख्यालिया,

अजय बेनीवाल, कुलदीप डेलू, सुनीता रेड्डू, विक्रम कासनिया, महेंद्र सिंह पानू, धर्म

सिंह खटकड़, जितेंद्र बड़क, अजय धुंधवाल, जसवीर श्योराण, बलबीर सिंह भुंबक, विनोद तोषावड़,

सुभाष जांगड़ा, गगन शर्मा, रणसिंह कुलेरी, रामेश्वर बराला, चहल खाप प्रधान छज्जाराम

चहल, जाट धर्मशाला सभा प्रधान संजीव नंबरदार, जाट शिक्षण संस्थान के महासचिव प​रविन्द्र

मलिक, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कस्वां सहित अनेक गांवों के सरपंच, पार्षद एवं अन्य

गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर