अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर जिले और प्रदेश का बढ़ाया मान

एवरेस्ट अभियान से लौटने पर कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, साझा किए अनुभव

जांजगीर-चांपा, 08 जून (हि. स.)। जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह कर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एवरेस्ट अभियान से लौटने के पश्चात आज सोमवार को उन्होंने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट की और अपने अभियान के अनुभव साझा किए।

कलेक्टर महोबे ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमिता श्रीवास को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमिता ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और लगन के बल पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस दौरान एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान उपस्थित थे।

   

सम्बंधित खबर