महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे : असीम अरुण

लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। समाज कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को भागीदारी भवन स्थित सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अरुण ने भागीदारी भवन रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज से लगभग दो सौ वर्षों पूर्व सामाजिक- आर्थिक समानता एवं नारी शिक्षा के संबंध में जो योगदान एवं प्रेरणा महात्मा ज्योतिबा फुले ने दी। वहीं हमें डॉ. आंबेडकर के माध्यम से भारतीय संविधान में दिखाई देती है। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले का भी स्मरण किया, जिन्होंने नारी शिक्षा एवं उनके कल्याण के लिए नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए जिससे सामाजिक न्याय को पूरा करने के महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रयासों को आगे ले जा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर