लोहरदगा : महेन्द्र आंख में पट्टी बांधकर चढ़ाते हैं बाबा बैद्यनाथ धाम में जल

लोहरदगा, 15 जुलाई (हि.स.)। लोहरदगा शहर के पुराना शुक्र बाजार निवासी महेंद्र कुमार एक उदाहरण हैं जो अपनी आंखों में पट्टी बांधकर डाकबम के रूप में देवघर मे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। महेन्द्र प्रजापति पिछले कई लोगों के साथ वर्षों से डाक बम बन कर सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर सावन माह के प्रत्येक सोमवार एवं वर्ष के 12 पूर्णिमा में भोलेनाथ देवघर में 16 से 18 घंटे के बीच जलाअभिषेक करते आ रहे हैं।

महेन्द्र इस सावन के शुरुआत के साथ 9 जुलाई दिन बुधवार को गंगाजल उठाकर पूर्णिमा के अवसर 10 जुलाई को डाक बम के रूप में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

तत्पश्चात 13 जुलाई दिन रविवार को सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर अपने आंख में पट्टी बांधकर 18 घंटे में सोमवार को फिर से जलाभिषेक किया। महेंद्र कुमार प्रजापति लोहरदगा की सनातनियों के लिए एक प्रेरणा है। महेंद्र कुमार प्रजापति अपने साथ-साथ अपने छोटे पुत्र को भी लगभग ढाई वर्षो से डाक बम बनाकर जलाभिषेक करा रहे हैं। लोहरदगा में महेन्द्र लोगों के लिए एक उदाहरण हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

   

सम्बंधित खबर