सीतापुर में विधवा के साथ बलात्कार करने वाले तीनों आरोपित गिरफ्तार

सीतापुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद के मानपुर थाना इलाके में गुरुवार की रात एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में तनाव है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस निगरानी में उसे गंभीर अवस्था में चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने उसके घर में ही घुसकर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। आरोपित और बलात्कार पीड़ित महिला एक ही गांव के निवासी हैं। तीन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ बलात्कार कर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। तीनो आरोपितों के गैर समुदाय से जुड़े होने से इलाके में तनाव है। इसको देखते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि 13/ 14 की रात लगभग 2:30 बजे महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला के पारिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

   

सम्बंधित खबर