सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा: जनरल सर्जरी विषय की मुख्य सूची जारी
- DSS Admin
- Jul 06, 2026
अजमेर, 6 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत साक्षात्कार उपरांत जनरल सर्जरी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) विषय की मुख्य सूची जारी कर दी गई है।
इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के लिए 36 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
---------------

