मंडल अध्यक्ष व्यक्तिगत निष्ठा रखने वाले पर ध्यान न दे कर संगठन निष्ठा रखने वालों पर करें गौर: जिलाध्यक्ष
- Admin Admin
- May 12, 2025
कानपुर, 12 मई (हि. स.)। मंडल की 15 सदस्यीय टीम में पचास प्रतिशत महिला, अनूसूचित जाति,जनजाति,व पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति होने चाहिए। मंडल अध्यक्ष व्यक्तिगत निष्ठा रखने वाले पर ध्यान न दे कर संगठन निष्ठा रखने वालों पर ध्यान दे। यह बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उत्तर के मंडलों के गठन की बैठक के दौरान कही।
जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा कि आप किसी के प्रभाव और दबाव में न आए आप को कोई ऐसी समस्या आए तो आप लोग मुझे सूचित करे, क्योंकि संगठन सर्वोपरि है। संगटन ने आप को मंडल अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दे कर आप को अध्यक्ष बनाया है। मंडल के गठन की प्रक्रिया 15 मई तक पूर्ण कर ली जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा मंडलों की कमेटी सर्वसमावेशी ,सर्वस्पर्शी होनी चाहिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडलों के गठन में सामाजिक,भौगोलिक,संगठनिक सक्रियता एवं पार्टी की निष्ठा के आधार पर मंडल कार्यसमिति का गठन करना है।
बैठक में महामंत्री अवधेश सोनकर,अनुराग शर्मा,मंडल अध्यक्ष, डॉ विजय पटेल,अश्वनी गौतम,शुभम दीक्षित, रमा शंकर अग्रहरि,योगेश पांडे,अजय राय,भानु प्रताप सिंह,दीपक शुक्ला,इंद्रजीत खन्ना,सुमित पावा, उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद



