हिसार : पॉलिथीन के प्रयोग से हो रही अनेक बीमारियां : कपूर सिंह आर्य

हिसार, 24 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा के तहत माई भारत एवं जिला प्रशासन हिसार के सहयोग से आजाद हिंद युवा क्लब गांव किरतान द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने मंगलवार को बताया कि 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक गांवों में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए पखवाड़े का यह अभियान हर गांव में चलाया जाएगा।

समाज सेवक संस्थाएं यह कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम है, देश में अनेक बीमारियां पोलीथीन के कारण हैं, इसे अपने जीवन से दूर कर दिया जाए तो अनेक बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि हर चीज हम पॉलीथीन में लेते हैं। अगर पॉलिथीन में कोई गर्म चीज डाल दी तो वह जहर बन जाती है। इसलिए व्यक्ति को आज से संकल्प लेना चाहिए वह पॉलीथीन यूज नहीं करेगा। कपूर सिंह ने बताया कि गांव में आज स्वास्थ्य केंद्र के आसपास राजीव गांधी सेवा केन्द्र व मंदिर के नजदीक सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को पाॅलीथीन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर