
रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। अमर शहीद विश्वनाथ शाहदेव ट्रस्ट की ओर से 16 अप्रैल को शहीद विश्वनाथ शाहदेव का 167 वां शहादत दिवस
मनाया जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष शहीद विश्वनाथ शहदेव के वंशज ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन धुर्वा के सेक्टर-तीन गोलचक्कर स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक पर किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak